यहाँ हम B.Ed से संबंधित पूरी चर्चा करेंगे और यह जानेंगे कि B.Ed Kya Hai – बीएड क्या है? B.Ed ki Full Form kya Hai? इसके साथ-साथ B.Ed से सम्बंधित सभी सवालों के जवाब यहाँ से जानेंगे। अगर आप बीएड के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें साथ ही दोस्तों के साथ भी साझा करें।
B.Ed – बीएड भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों से प्राप्त की जाने वाली एक डिग्री है। BEd की डिग्री प्राप्त करने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 2 वर्ष का कोर्स पूरा करना होता है। इस Course में Admission के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। भारत में बीएड के 2 वर्षीय और 4 वर्षीय कोर्स उपलब्ध हैं।
B.Ed की डिग्री हासिल करने का मतलब है, कि आप भारत के विभिन्न स्कूलों में अध्यापक बनने योग्य हैं। यह माध्यमिक स्तर पर Teaching Jobs के लिए अनिवार्य डिग्री है।
बीएड की डिग्री के माध्यम से आप प्राइमरी टीचर (Primary Teacher), ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर (TGT – Trained Graduate Teacher ) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT – Post Graduate Teacher) बन सकते हैं।
Primary Teacher – कक्षा 1-5 तक
Trained Graduate Teacher – कक्षा 6-8 तक
Post Graduate Teacher – कक्षा 9-12
B.Ed Ka Full Form in Hindi
B.Ed Ka Full Form (बीएड का फुल फ़ॉर्म) होता है Bachelor of Education (बैच्लर ऑफ एजुकेशन) यानि जैसे BA – Bachelor of Arts होता है उसी तरह से B.Ed – Bachelor of Education होता है। इस Course के अंतर्गत यह सिखाया जाता हैै कि स्कूल में विद्यार्थियों को कैसे पढ़ाया जाता है। अगर दूसरे अर्थों में कहें तो B.Ed का मतलब विद्यार्थियों को विभिन्न तरीकों से पढ़ाने से होता है।
B.Ed (बीएड) एक डिग्री स्तर का कोर्स है। इस कोर्स या डिग्री को प्राप्त करने के बाद आप भारत में विभिन्न स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए योग्य हैं। कुछ वर्ष पहले यह कोर्स एक वर्ष का होता था लेकिन अब यह कोर्स 2 वर्ष का होता है। इस डिग्री को प्राप्त करने लिए आपको किसी डिग्री कॉलेज (Degree College) या विश्वविद्यालय (University ) में एड्मिशन लेना होता है।
B.Ed में Admission के लिए आपको एक प्रवेश परीक्षा (Entrance Test) देनी होती है। यह प्रवेश परीक्षा अलग अलग विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित कराई जाती है
B.Ed Kaise Kare (बीएड कैसे करें)?
B.Ed एक प्रकार की डिग्री है जो स्नातक (Graduation) के बाद की जाती है। इस डिग्री को आप (Post graduation) के बाद भी कर सकते हैं। B.Ed में Admission के लिए देश के विभिन्न विश्वविद्यालय आवेदन पत्र आमंत्रित करते हैं। आप जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में रहते हैं उसी में किसी विश्वविद्यालय से B.Ed की डिग्री हासिल कर सकते हैं।
आजकल ज्यादातर (Universities) विश्वविद्यालय B.Ed में एडमिशन लेने से पहले प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को ही B.Ed में एडमिशन दिया जाता है।
CUET के माध्यम से भी आप BEd में Admission ले सकते हैं। कुछ विश्वविद्यालय सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भी admission लेते हैं।
B.Ed Kahan se Kare (बीएड कहाँ से करें)
जैसा कि आपको बताया गया है कि आप B.Ed कहीं से भी कर सकते हैं यानी किसी भी विश्वविद्यालय से। लेकिन इससे पहले पता कर ले कि वह विश्वविद्यालय B.Ed मैं एडमिशन लेता है या नहीं।
भारत में दो अलग-अलग तरह के सरकारी और प्राइवेट विश्वविद्यालय हैं और इनमें से ज्यादातर विश्वविद्यालय B.Ed की डिग्री के लिए एडमिशन लेते हैं। इसके लिए आपको पता करना होगा।
अलग-अलग राज्यों के विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय B.Ed में एडमिशन से पहले प्रवेश परीक्षा आयोजित कराते हैं और प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को ही B.Ed में एडमिशन किया जाता है।
B.Ed Kitne Saal/Year Ka Hota hai (बीएड कितने साल का होता है है)
2014 से पहले B.Ed का कोर्स 1 साल का होता था लेकिन उसके बाद B.Ed 2 साल का हो गया। समय-समय पर B.Ed में बदलाव होता रहता है। कुछ राज्यों में बीएड का कोर्स 4 साल का होता है।
भारत के ज़्यादातर विश्वविद्यालयों में यह कोर्स दो वर्ष का ही होता है। आप जिस भी राज्य से आते हैं वहाँ की बीएड की प्रक्रिया के विषय में अच्छी जानकारी इकट्ठा करें उसके बाद ही admission लें।
B.Ed Ki Fees Kitni Hoti Hai (बीएड की फीस कितनी होती है)
B.Ed Ki Fees (बीएड की फीस) अलग-अलग विश्वविद्यालयों और राज्यों में अलग अलग होती है। B.Ed Course की फीस ₹0 से ₹100,000 तक हो सकती है क्योंकि अलग अलग विश्वविद्यालय अलग-अलग फीस निर्धारित करते हैं। आप अपने नजदीक के विश्वविद्यालय या डिग्री कॉलेज की फीस पता कर सकते हैं।
केंद्रीय विश्वविद्यालय और सरकारी कॉलेजों की फीस कम ही होती है। वहीँ प्राइवेट विश्वविद्यालय और कॉलेजों की फीस ज्यादा होती है जैसा नीचे एक आंकड़ा दिया गया है।
सामान्यतः सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में B.Ed की फीस कम ही रहती है जिससे गरीब या पिछड़े वर्ग के विद्यार्थी भी आसानी से पढ़कर B.Ed की डिग्री हासिल कर सकें।
केंद्रीय विश्वविद्यालय – ₹100 – 15000
सरकारी कॉलेज – ₹100 – 25000
प्राइवेट विश्विद्यालय या कॉलेज – ₹10000 – 150000
B.Ed ke Liye Achchhe College kaun se hain (बीएड के लिए अच्छे कॉलेज)
इस प्रश्न का उत्तर अलग-अलग बातों पर निर्भर करता है। देश में कुछ कॉलेज अच्छे होते हैं लेकिन ये पता करना बड़ा मुश्किल है। यहाँ एक बात ध्यान देने योग्य है कि अगर आप किसी अच्छे कॉलेज या विश्वविद्यालय से बीएड करना चाहते हैं तो आपको पता करना होगा। जहाँ तक मेरा अनुभव है कि ज्यादातर सरकारी कॉलेज, केंद्रीय विश्वविद्यालय, तथा राज्य के प्रमुख सरकारी विश्वविद्यालय बीएड में एडमिशन के लिए अच्छे होते हैं। कुछ ऐसे अपवाद भी हैं जहाँ कुछ प्राइवेट विश्वविद्यालय या प्राइवेट कॉलेज भी अच्छे हैं जो बीएड के लिए प्रसिद्द हैं।
UP BEd Government/Sarkari College List
B.Ed Kyon Jaruri Hai
B.Ed एक ऐसी डिग्री होती है जिसको प्राप्त करने के बाद आप सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में अध्यापक बनने योग्य हो जाते हैं इस डिग्री को प्राप्त करने के बाद आपके पास भारत सरकार द्वारा विभिन्न स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आजकल अगर आपको किसी विद्यालय में अध्यापक के पद पर नौकरी पानी है तो आपके पास B.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है
BEd Mein Admission Kaise le (बीएड में एडमिशन कैसे लें)
B.Ed में एडमिशन लेने के लिए आपको विभिन्न विश्वविद्यालयों या कॉलेजों के द्वारा आमंत्रित किए जाने वाले आवेदन पत्र भरने पड़ते हैं। ज्यादातर विश्वविद्यालय B.Ed में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा (B.Ed Entrance Exam) आयोजित कराते हैं उस प्रवेश परीक्षा मैं उत्तीर्ण होने के बाद ही आप B.Ed में एडमिशन ले सकते हैं।
अलग-अलग राज्यों के विश्वविद्यालय अपनी अलग संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कराते हैं इसके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय अपनी व्यक्तिगत प्रवेश परीक्षा आयोजित कराकर B.Ed में एडमिशन लेते हैं।
आप जिस राज्य में रहते हैं उस राज्य की B.Ed में एडमिशन की प्रक्रिया क्या है यह आप इंटरनेट के माध्यम से पता कर सकते हैं।
Kaun B.Ed Kar Sakta hai (कौन बी.एड कर सकता है)
जिस भी अभ्यर्थी ने स्नातक की उपाधि हासिल कर रखी है यानी बी.ए, बी.एस.सी, बी.कॉम या आपने कोई Post Graduate की उपाधि प्राप्त कर रखी है तो आप B.Ed में एडमिशन के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
BEd Karne Ke Fayde Kya Hain?
बहुत सारे लोग एक बात को लेकर के परेशान रहते हैं कि हमने तो B.A या MA कर लिया फिर भी BEd क्यों करें तो वे लोग सभी ध्यान दें कि B.Ed एक अलग डिग्री है जिसको हासिल करने के बाद आप किसी स्कूल चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट में अध्यापक बनने योग्य हैं। केवल स्नातक या परास्नातक की Degree से ही आप Teacher नहीं बन सकते।
BEd Ke Baad Rojgaar kaun se hain (बीएड के बाद रोजगार)
बहुत लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठता है कि B.Ed की डिग्री हासिल करने के बाद हम किन किन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तलाश सकते हैं। तो यहां आपको विशेष जानकारी दी जा रही है जिससे आपका यह Confusion बिल्कुल दूर होगा।
B.Ed करने के बाद या B.Ed की डिग्री हासिल करने के बाद वे सभी लोग विभिन्न क्षेत्रों में अध्यापन (Teaching) का कार्य कर सकते हैं यानी इसका सीधा सा मतलब यह है कि जिन स्कूलों और संस्थानों में अध्यापक के पदों पर भर्ती की जाती है वहां पर बीएड डिग्री धारक लोग आवेदन कर सकते हैं।
स्कूलों में अध्यापन कार्य के अलावा भारत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा बीएड डिग्री धारकों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं जिनके लिए केवल बीएड डिग्री धारक ही आवेदन कर सकते हैं।
BEd Ke Baad Salary kitni Milti Hai(बीएड करने के बाद सैलरी)
यहां एक सवाल और उठता है जो बड़ा महत्वपूर्ण है कि B.Ed करने के बाद हम कितना पैसा कमा सकते हैं। तो देखिए इसका कोई भी सही जवाब नहीं है क्योंकि यह अलग-अलग बातों पर निर्भर करता है अगर सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के वेतन की बात की जाए तो आज के समय में 30,000 – 150,000 प्रतिमाह के हिसाब से सैलरी मिलता है।
वहीं प्राइवेट स्कूलों की बात की जाए तो यहां पर भी वेतन का अंतर काफी रहता है इसका मतलब आप यह समझ सकते हैं कि प्राइवेट स्कूलों में कम से कम आठ हजार प्रतिमाह से लेकर 60,000 प्रति माह तक मिलता है।
B.Ed me Kitne Subject Hote Hain (बीएड में कितने सब्जेक्ट होते हैं)
बीएड में सब्जेक्ट अलग अलग universities के हिसाब से होते हैं। आपका जिस यूनिवर्सिटी या कॉलेज से बीएड कर रहें हैं उसकी website से BEd का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ कुछ popular universities के BEd Course के सिलेबस दिए गए हैं।
Conclusion-
तो यह थी जानकारी B.Ed Kya Hai से संबंधित कुछ लोगों के सवाल और उनके जवाब। मुझे आशा है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आप B.Ed के विषय में कुछ और ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर जाकर के पूरी जानकारी ले सकते हैं। अगर आपका b.ed से संबंधित कोई सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।