आज ही जुड़ें

Lata Shabd Roop in Sanskrit – लता के शब्द रूप

Last updated on September 16th, 2023 at 07:17 am

Lata Shabd Roop in Sanskrit – लता के शब्द रूप सभी विद्यार्थी यहाँ से पढ़ सकते हैं। जो छात्र संस्कृत भाषा की पढ़ाई करते हैं उनके लिये इन शब्द रूपों की बहुत आवश्यकता होती हैं क्योंकि शब्द रूप के आधार पर संस्कृत में वाक्य बनते हैं। इनको एक बार याद करना होता है फिर आप समझ जाते हैं कि शब्द रूप का निर्माण कैसे होता है।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमालतालतेलताः
द्वितीयालताम्लतेलताः
तृतीयालतयालताभ्याम्लताभिः
चतुर्थीलतायैलताभ्याम्लताभ्यः
पंचमीलतायाःलताभ्याम्लताभ्यः
षष्ठीलतायाःलतयोःलतानाम्
सप्तमीलतायाम्लतयोःलतासु
सम्बोधनहे लते!हे लते!हे लताः!
Lata Shabd Roop in Sanskrit

लता शब्द का अर्थ (Lata Shabd Meaning)

लता शब्द का हिंदी अर्थ होता है – बेल या लड़की आदि का नाम। यह मूल रूप से संस्कृत का शब्द है। लता शब्द किसी लड़की का नाम हो सकता है अथवा किसी बेल आदि के लिए भी प्रयोग किया जाता है। जैंसे- लौकी की लता, लता बहुत अच्छा गाती है आदि‌

लता शब्द

लता शब्द संस्कृत में मूल लत शब्द से अच् व टाप् प्रत्यय करके बनता है। लत+अच्+टाप्= लता। लता शब्द आकारान्त स्त्रीलिंग शब्द है। लता शब्द से पुल्लिंग में सु आदि प्रत्यय लगाकर- लता, लते, लताः आदि रूप बनते हैं। 

लता शब्द नित्य स्त्रीलिंग शब्द है। अर्थात् लता शब्द के पुल्लिंग व नपुंसक लिंग में कोई रूप नहीं बनते।

लता के पर्यायवाची

लतिका, बेली, बल्लरी, बल्ली आदि।

लता शब्द कौन से लिंग का शब्द है?

लता शब्द स्त्रीलिंग शब्द है।

Leave a Comment