UGC NET Syllabus in Hindi 2023 – यूजीसी नेट जेआरएफ़ सिलेबस आपके लिये काफी उपयोगी है। अगर आप यूजीसी नेट (UGC NET) की तैयारी करते हैं तो आपको यूजीसी नेट के सिलेबस (NET Syllabus) को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए। किसी भी परीक्षा के सिलेबस को अगर आप अच्छे से पढ़ लेते हैं और ये समझ लेते हैं कि परीक्षा के हिसाब से कितना पढ़ना है और कितना छोड़ना है, तो आप उस परीक्षा को आसानी से Qualify कर सकते हैं, यही बात यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए भी लागू होती है।
जैसा कि आप जानते हैं कि UGC NET की परीक्षा भारत की एक प्रतिष्ठित परीक्षा है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं इसलिए यहाँ Competition बढ़ जाता है और इसी के चलते Cut-Off भी ज्यादा रहती है।
UGC NET Exam Pattern
इस परीक्षा के अंतर्गत आपको 2 पेपर देने होते हैं जिसमें से Paper 1 में 50 Questions पूछे जाते हैं और पेपर 2 में 100 Questions पूछे जाते हैं। इन दोनों पेपर के लिए 3:30 घंटे का समय निर्धारित है जिसमें से 1:30 घंटे का समय Paper 1 के लिए और 2:00 घंटे का समय Paper 2 के लिए निर्धारित है। Cut-Off में आने के लिए आपको दोनों पेपर में अच्छा Score करना होता है।
पेपर | प्रश्नों की संख्या | अंक | परीक्षा का समय |
---|---|---|---|
पेपर 1 | 50 | 100 | 01:30 |
पेपर 2 | 100 | 200 | 02:00 |
कुल प्रश्न- 150 | कुल अंक – 300 | कुल समय – 3:30 Hrs |
UGC NET Paper 1 Syllabus in Hindi
Syllabus को ध्यान रखकर पढ़ाई करना किसी भी परीक्षा को पास करना आसान बनाता है। यूजीसी नेट की परीक्षा का सिलेबस दूसरी परीक्षाओं से ज्यादा होता है जो इसके लिए और ज्यादा जरूरी हो जाता है कि सिलेबस को ध्यान में रखा जाए।
यहाँ नेट के पेपर 1 के सिलेबस के अलावा पेपर 2 के सिलेबस को भी साझा किया गया है। जिस विषय का आप पाठ्यक्रम (Syllabus) जानना चाहते हैं यहाँ नीचे जाकर देख सकते हैं या Download कर सकते हैं।
सिलेबस को अच्छे से पढ़ लेने के बाद अच्छी किताबों (Books) का चयन जरूरी होता है। इसके लिए आप Amazon पर जाकर वहाँ से कुछ अच्छी NET/JRF की Books की Ratings और Reviews को देखकर अच्छी किताबों का चयन कर सकते हैं।
UGC NET Paper 1 Syllabus PDF Download
यूजीसी नेट पेपर 1 का सिलेबस आप पीडीएफ (PDF) के रूप में यहां से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर Text के रूप में भी पढ़ सकते हैं। पेपर 2 का सिलेबस भी आप नीचे दिए गए लिंक से Download कर सकते हैं।
विषयः सामान्य प्रश्न पत्र: शिक्षण और शोध अभिवृत्ति
Code No. : 00 – प्रश्न-पत्र (Paper) -1
इस प्रश्न पत्र का मुख्य उद्देश्य परीक्षार्थी की शिक्षण और शोध क्षमता का मूल्यांकन करना है । अतः इस परीक्षा का उद्देश्य शिक्षण और शोध अभिवृत्ति का मूल्यांकन करना है। उनसे अपेक्षा है कि परीक्षार्थी से पास संज्ञानात्मक क्षमता हो और वे इसको प्रदर्शित कर सके।
संज्ञानात्मक क्षमता में बिस्तृत बोध, बिश्लेषण, मूल्यांकन, तर्क संरचना की समझ, निगमानात्मक तथा आगमनात्मक तर्क शामिल हैं। परिक्षार्थियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि उन्हें उच्च शिक्षा में शिक्षण और अधिगम का सामान्य ज्ञान हो। सूचना के स्त्रोतों की सामान्य जानकारी और ज्ञान हो। उन्हें इसके साथ-साथ उन्हें लोगों, पर्यावरण प्राकृतिक संसाधनों के बीच संव्यवहार और जीवन की गुणवत्ता पर उनके प्रभाव की जानकारी होनी चाहिए। विस्तृत पाठ्यक्रम विवरण इस प्रकार है:-
इकाई (Unit)- 1 शिक्षण अभिवृत्ति
- शिक्षण : अवधारणाएं, उद्देश्य, शिक्षण का स्तर (स्मरण शक्ति, समझ और बिचारात्मक), विशेषताएं और मूल अपेक्षाएं
- शिक्षार्थी की विशेषताएं : किशोर और वयस्क शिक्षार्थी की अपेक्षाएं (शैक्षिक, सामाजिक /भावनात्मक और संज्ञानात्मक, व्यक्तिगत भिन्नताएँ
- शिक्षण प्रभावक तत्त्व : शिक्षक, सहायक सामग्री, संस्थागत सुविधाएं, शैक्षिक वातावरण उच्च अधिगम संस्थाओं में शिक्षण की पद्धति : अध्यापक केंद्रित बनाम शिक्षार्थी केंद्रित पद्धति, ऑफ लाइन बनाम ऑन-लाइन पद्धतियां (स्वयं, स्वयंप्रभा, मूक्स इत्यादि)।
- शिक्षण सहायक प्रणाली : परंपरागत आधुनिक और आई सी टी आधारित।
- मूल्यांकन प्रणालियां : मूल्यांकन के तत्त्व और प्रकार, उच्च शिक्षा में विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली में मूल्यांकन, कंप्यूटर आधारित परीक्षा, मूल्यांकन पद्धतियों में नवाचार।
इकाई (Unit) -2 – शोध अभिवृत्ति
- शोधः अर्थ, प्रकार और विशेषताएं, प्रत्यक्षवाद एवं उत्तर प्रत्यक्षवाद शोध के उपागम
- शोध पद्धतियां : प्रयोगात्मक, विवरणात्मक, ऐतिहासिक, गुणात्मक एवं मात्रात्मक
- शोध के चरण :
- शोध प्रबन्ध एवं आलेख लेखन : फार्मेट और संदर्भ की शैली
- शोध में आई सी टी का अनुप्रयोग
- शोध नैतिकता
इकाई (Unit) – 3 – बोध :
- एक गद्यांश दिया जाएगा, उस गद्यांश से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
इकाई (Unit) – 4 – संप्रेषण
- संप्रेषण : संप्रेषण का अर्थ, प्रकार और अभिलक्षण
- प्रभावी संप्रेषण : वाचिक एवं गैर – वाचिक, अन्तः सांस्कृतिक एवं सामूहिक संप्रेषण, कक्षा-संप्रेषण
- प्रभावी संप्रेषण की बाधाएं
- जन-मीडिया एवं समाज
इकाई (Unit) – 5 – गणितीय तर्क और अभिवृत्ति
- तर्क के प्रकार
- संख्या श्रेणी, अक्षर श्रृंखला, कूट और संबंध
- गणितीय अभिवृत्ति (अंश, समय और दूरी, अनुपात, समानुपात, प्रतिशतता, लाभ और हानि व्याज और छूट, औसत आदि)
इकाई (Unit) – 6 – युक्तियुक्त तर्क
- युक्ति के ढांचे का बोध : युक्ति के रूप, निरूपाधिक तर्कवाक्य का ढाँचा, अवस्था और आकृति, औपचारिक एवं अनौपचारिक युक्ति दोष, भाषा का प्रयोग, शब्दों का लक्ष्यार्थ और वस्त्वर्थ, बिरोध का परंपरागत वर्ग
- युक्ति के प्रकार; निगमनात्मक और आगमनात्मक युक्ति का मूल्यांकन और विशिष्टीकरण
- अनुरूपताएं
- वेण का आरेख : तर्क की वैधता सुनिश्चित करने के लिए वेण आरेख का सरल और बहुप्रयोग
- भारतीय तर्कशास्त्र : ज्ञान के साधन
- प्रमाण : प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान, शब्द, अर्थापत्ति और अनुपलब्धि।
- अनुमान की संरचना, प्रकार, व्याप्ति, हेत्वाभास।
इकाई (Unit) – 7 – आंकड़ों की व्याख्या
- आंकड़ों का स्रोत, प्राप्ति और वर्गीकरण
- गुणात्मक एवं मात्रात्मक आंकडें
- चित्रवत वर्णन (वार-चार्ट, हिस्टोग्राम, पाई-चार्ट, टेबल चार्ट और रेखा-चार्ट) और आंकड़ों का मान-चित्रण
- आंकड़ों की व्याख्या
- आंकड़े और सुशासन
इकाई (Unit) – 8 – सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आई सी टी)
- आई.सी.टी : सामान्य संक्षिप्तियां और शब्दाबली
- इंटरनेट, इन्ट्रानेट, ई-मेल, श्रव्य-दृश्य कांफ्रेसिंग की मूलभूत बातें
- उच्च शिक्षा में डिजिटल पहले
- आई सी टी और सुशासन
इकाई (Unit) – 9 – लोग, विकास और पर्यावरण
- विकास और पर्यावरण : मिलेनियम बिकास और संपोषणीय विकास का लक्ष्य
- मानव और पर्यावरण संव्यवहार : नृजातीय क्रियाकलाप और पर्यावरण पर उनके प्रभाव
- पर्यावरणपरक मुद्दे : स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, अपशिष्ट (ठोस, तरल, बायो-मेडिकल, जोखिमपूर्ण, इलैक्ट्रानिक) जलबायु परिवर्तन और इसके सामाजिक आर्थिक तथा राजनीतिक आयाम मानव
- स्वास्थ्य पर प्रदूषकों का प्रभाव
- प्राकृतिक और उर्जा के स्रोत, सौर, पवन, मृदा, जल, भू-ताप, बायो-मास, नाभिकी और वन
- प्राकृतिक जोखिम और आपदाएं : न्यूनीकरण की युक्तियां
- पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम (1986), जलवायु परिवर्तन संबंधी राष्ट्रीय कार्य योजना , अन्तर्राष्ट्रीय समझौते / प्रयास क्योटो प्रोटोकॉल, पेरिस समझौता, अंतरराष्ट्रीय सौर संधि मोंट्रीयल प्रोटोकॉल, रियो सम्मलेन, जैव विबिधता सम्मेलन,
इकाई (Unit) – 10 – उच्च शिक्षा प्रणाली
- उच्च अधिगम संस्थाएं और प्राचीन भारत में शिक्षा
- स्वतंत्रता के बाद भारत में उच्च अधिगम और शोध का उद्धव
- भारत में प्राच्य, पारंपरिक और गैर-पारंपरिक अधिगम कार्यक्रम
- व्यावसायिक / तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा
- मूल्य शिक्षा और पर्यावरणपरक शिक्षा
- नीतियां, सुशासन, राजनीति और प्रशासन
टिप्पणी : . –
- प्रत्येक यूनिट (मॉड्यूल) से 2-2 अंको वाले 5 प्रश्न तैयार किए जाएंगे
- यदि दृष्टिवान परीक्षार्थी के लिए ग्राफ / चित्र वाले प्रश्न तैयार किए जाते हैं तो दृष्टि बाधित परीक्षार्थियों के लिए उतने ही अंकों वाले प्रश्नों के अवतरण दिए जाएं।
UGC NET Paper 2 Syllabus in Hindi (PDF Download)
यूजीसी नेट पेपर 2 के अंतर्गत लगभग 80 Subjects आते हैं। इन सभी Subjects का अलग अलग सिलेबस निर्धारित किया गया है। नीचे दिए गए Links से आप अपने Subject का NET का Syllabus PDF के रूप में Download कर सकते हैं।
पेपर कोड | विषय | लिंक |
0 | टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड पर सामान्य पेपर (पेपर -I) | डाउनलोड |
1 | अर्थशास्त्र / ग्रामीण अर्थशास्त्र / सहयोग / जनसांख्यिकी / विकास योजना / विकास अध्ययन / अर्थमिति / अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र / विकास पारिस्थितिकी / व्यावसायिक अर्थशास्त्र | डाउनलोड |
2 | राजनीति विज्ञान | डाउनलोड |
3 | दर्शन | डाउनलोड |
4 | मनोविज्ञान | डाउनलोड |
5 | समाज शास्त्र | डाउनलोड |
6 | इतिहास | डाउनलोड |
7 | मनुष्य जाति का विज्ञान (Anthropology) | डाउनलोड |
8 | व्यापार | डाउनलोड |
9 | शिक्षा | डाउनलोड |
10 | सामाजिक कार्य | डाउनलोड |
1 1 | रक्षा और सामरिक अध्ययन | डाउनलोड |
12 | गृह विज्ञान | डाउनलोड |
14 | सार्वजनिक प्रशासन | डाउनलोड |
15 | जनसंख्या अध्ययन | डाउनलोड |
16 | संगीत | डाउनलोड |
17 | प्रबंधन (व्यवसाय प्रशासन सहित। Mgt। / विपणन / विपणन Mgt। / औद्योगिक संबंध और कार्मिक Mgt। / कार्मिक Mgt। / वित्तीय Mgt। / सहकारी प्रबंधन) | डाउनलोड |
18 | मैथिली – Maithili | डाउनलोड |
19 | बंगाली | डाउनलोड |
20 | हिन्दी | डाउनलोड |
21 | कन्नडा | डाउनलोड |
22 | मलयालम | डाउनलोड |
23 | ओरिया | डाउनलोड |
24 | पंजाबी | डाउनलोड |
25 | संस्कृत | डाउनलोड |
26 | तामिल | डाउनलोड |
27 | तेलुगू | डाउनलोड |
28 | उर्दू | डाउनलोड |
29 | अरबी | डाउनलोड |
30 | अंग्रेज़ी | डाउनलोड |
31 | भाषा विज्ञान | डाउनलोड |
32 | चीनी | डाउनलोड |
33 | डोगरी | डाउनलोड |
34 | नेपाली | डाउनलोड |
35 | मणिपुरी | डाउनलोड |
36 | असमिया | डाउनलोड |
37 | गुजराती | डाउनलोड |
38 | मराठी | डाउनलोड |
39 | फ्रेंच (फ्रेंच संस्करण) | डाउनलोड |
40 | स्पैनिश | डाउनलोड |
41 | रूसी | डाउनलोड |
42 | फ़ारसी | डाउनलोड |
43 | राजस्थानी | डाउनलोड |
44 | जर्मन | डाउनलोड |
45 | जापानी | डाउनलोड |
46 | प्रौढ़ शिक्षा/सतत शिक्षा/एंड्रगॉजी/गैर औपचारिक शिक्षा। | डाउनलोड |
47 | शारीरिक शिक्षा | डाउनलोड |
49 | अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन | डाउनलोड |
50 | भारतीय संस्कृति | डाउनलोड |
55 | श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम और समाज कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन | डाउनलोड |
58 | कानून | डाउनलोड |
59 | पुस्तकालय और सूचना विज्ञान | डाउनलोड |
60 | बौद्ध, जैन, गांधीवादी और शांति अध्ययन | डाउनलोड |
62 | धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन | डाउनलोड |
63 | जनसंचार और पत्रकारिता | डाउनलोड |
65 | प्रदर्शन कला – नृत्य/नाटक/रंगमंच | डाउनलोड |
66 | संग्रहालय विज्ञान और संरक्षण | डाउनलोड |
67 | पुरातत्त्व | डाउनलोड |
68 | अपराध विज्ञान Criminology | डाउनलोड |
70 | जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा/साहित्य | डाउनलोड |
71 | लोक साहित्य | डाउनलोड |
72 | तुलनात्मक साहित्य | डाउनलोड |
73 | संस्कृत पारंपरिक विषय (सहित) ज्योतिष/सिद्धांत ज्योतिष/नव्य व्याकरण/व्याकरण/मीमांसा/नव्यन्याय/सांख्य योग/तुलनात्मक दर्शन/शुक्ल यजुर्वेद/माधव वेदांत/धर्मशास्त्र/साहित्य/पुरानोतिहास/आगम)। | डाउनलोड |
74 | महिला अध्ययन | डाउनलोड |
79 | विजुअल आर्ट (ड्राइंग और पेंटिंग/मूर्तिकला ग्राफिक्स/अनुप्रयुक्त कला/कला का इतिहास सहित) | डाउनलोड |
80 | भूगोल | डाउनलोड |
81 | सामाजिक चिकित्सा और सामुदायिक स्वास्थ्य | डाउनलोड |
82 | फोरेंसिक विज्ञान | डाउनलोड |
83 | पाली | डाउनलोड |
84 | कश्मीरी – Kashmiri | डाउनलोड |
85 | कोंकणी | डाउनलोड |
87 | कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग | डाउनलोड |
88 | इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान | |
89 | पर्यावरण विज्ञान | |
90 | रक्षा/रणनीतिक अध्ययन, पश्चिम एशियाई अध्ययन, दक्षिण पूर्व एशियाई अध्ययन, अफ्रीकी अध्ययन, दक्षिण एशियाई अध्ययन, सोवियत अध्ययन, अमेरिकी अध्ययन सहित अंतर्राष्ट्रीय संबंध/अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन सहित राजनीति। | डाउनलोड |
91 | प्राकृत | डाउनलोड |
92 | मानवाधिकार और कर्तव्य | डाउनलोड |
93 | पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन। | डाउनलोड |
94 | बोड़ो | डाउनलोड |
95 | संताली | डाउनलोड |
100 | योग | डाउनलोड |
101 | सिंधी | डाउनलोड |
102 | हिंदू अध्ययन | डाउनलोड |
NET Exam Syllabus in Hindi
ऊपर दी गयी लिस्ट से आप हर विषय के सिलेबस को डाउनलोड कर सकते हैं। यही सिलेबस यूजीसी द्वारा हाल ही में अपडेट किया गया है।
अगर इससे संबंधित आपका कोई सवाल हैं तो आप कॉमेंट कर सकते हैं।